कोढ़ा/कटिहार – राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कोढ़ा में मंगलवार को मासिक विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सभी विषयों के कुल 182 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार,विद्यार्थियों ने कॉलेज की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई तथा शिविर में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
वहीं महाविद्यालय में सीआईए सतत आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें छात्र-छात्राएं पूरी संख्या में उपस्थित होकर परीक्षा दे रहे हैं। शिविर में प्राचार्य डॉ. सी.के. मिश्रा, नोडल पदाधिकारी तीक्ष्णा सिंह,स्वाती सिंह,सुजाता सुधा,राशि झा,राजप्रिया गुप्ता, गुलअफशा परवीन, सत्यम संदीप एवं प्रीतम कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे।