न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

रबी महोत्सव को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन,किसानो को दिया गया प्रशिक्षण

मनिहारी / कटिहार – प्रखंड कृषि सभागार मे रबी महोत्सव अभियान का जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार के अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । जिला कृषि पदाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम मे उपस्थित किसानो को जीरो टिलेज गेहू की बुआई,सूर्यमुखी की खेती,रबी मक्का की खेती,सरसो तथा तोरी की उन्नत खेती,मिर्च की उन्नत खेती,आलु की वैज्ञानिक खेती, मशरूम उत्पादन, सब्जियो मे एकीकृत कीट प्रबंधन,उर्वरको का संतुलित उपयोग, प्राकृतिक खेती आदि पर प्रकाश डालते हुए किसानो को प्रशिक्षित किया गया ।

मशरूम की खेती पर भी विशेष बल दिया गया । डीएओ ने यह भी बताया कि प्राकृतिक खेती का मुख्य उद्देश्य नेचुरल फार्मिंग किसानो को खेत स्तर तथा प्राकृतिक एवं धरेलु संसाधनो का उपयोग करके आवश्यक जैविक इनपुट तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करके उत्पादन लागत मे भारी कटौती लाने का लक्ष्य है ।

इससे रोजगार और ग्रामीण विकास की गुंजाइश को बढ़ावा देना है । मौके पर बीएओ गौरव कुमार, कृषि वैज्ञानिक डाॅ नंदिता कुमारी, सलाहकार समिति के सदस्य विरेन्द्र झा, कृषि समन्वयक धीरज कुमार, उमेश कुमार सिंह,मुकेश कुमार, सलाहकार दिवस कुमार राय,मो महताब, कौशल ठाकुर, सुमित कुमार, चंदन कुमार, रविरंजन, दिपक कुमार, रामदेव पासवान, नगर के पूर्व मुख्य पार्षद प्रेमलता देवी,जयप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या मे किसान उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment