न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ट्रैक्टर की चपेट में आने से पिता पुत्र घायल,इलाज के लिए भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

कदवा /कटिहार:-प्रखंड क्षेत्र के चांदपुर-कन्हड़िया पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क अंतर्गत रौनिया चौक पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पिता व पुत्र के गंभीर रूप से घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार परभेली की ओर से ओभरलोड ईंटा लदा ट्रैक्टर मुख्य सड़क होते हुए कन्हरिया की ओर जा रहा था और कन्हरिया की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार पिता व पुत्र परभेली आ रहा था।

रौनिया चौक के समीप ईंटा लदा ओभरलोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिसमें मोटरसाइकिल सवार पिता व पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देख कर आसपास के लोगों का भाड़ी भीड़ जमा हो गयी और घटना की सूचना 112 को कॉल कर दी।

सूचना मिलते हीं 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची।लेकिन घटना में क्षतिग्रस्त किसी भी वाहन को पुलिस के द्वारा जप्त नही किया। घायलों की पहचान भर्री पंचायत के वार्ड संख्या तीन पश्चिम संथाली टोला निवासी चौपला मुर्मू एवं उसके पुत्र राहुल मुर्मू के रूप में हुई है। परिजनों के द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुगार्गज लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज कटिहार रेफर कर दिया है।

Share this news

Leave a Comment