न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जीविका के पांच सीएम दो सौ सदस्य को कार्य से हटाया,जीविका कर्मी में आक्रोश

बात नहीं बनी तो जीविका कार्यालय में देंगे धरना

मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कामत टोला बीच चित्तौड़िया में जीविका के पांच सीएम एवं दो सौ सदस्य को कार्य से हटा दिया गया हैं। इसको लेकर जीविका कर्मी में काफी आक्रोश का माहौल हैं। इस बाबत जीविका के सीएम रंजना देवी ने कहां कि बिहार सरकार प्रत्येक महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए जीविका से जोड़ा हैं। एक सीएम पर दो सौ सदस्य का गठन भी किया गया।

एक सीएम दीदी,जीविका दीदी के साथ मिलकर विभागीय कार्य के साथ प्रत्येक दिन अपने पोषक क्षेत्र में बैठक कर राशि की जमा करना एवं निकासी करना हैं तथा जो भी जीविका को रोजगार करने के लिए रुपए की जरूरत पड़ती हैं। वह अपने समूह के माध्यम से रुपए की निकासी कर देते हैं। जिससे जीविका की दीदी अपना रोजगार कर पुनः धीरे-धीरे रुपए समूह में वापस करते हैं।

जिससे जीविका की दीदी अपने आप में आत्म निर्भर हो रहे हैं। वहीं भारत बीओ समूह के पूनम देवी ने बताया कि जीविका कार्यालय मनसाही में 2014 में जुड़े हैं 2024 में हम सभी जीविका के सदस्य हड़ताल में गए थे मानदेय वृद्धि के लिए। विभाग के द्वारा हड़ताल को समाप्त कराया गया । सभी सदस्य को काम पर वापस भी लिया गया उनके बाद पांच सीएम और दो सौ सदस्य को हटा दिया गया।

वो भी मौखिक तोर पर। उन्होंने कहा कि हम सभी जीविका दीदी को पहचान पत्र दिया जाए,प्रत्येक माह मानदेय दिया जाए तथा सालों भर कार्य दिया जाए। इसी को लेकर हम सभी जीविका दीदी बैठक किए । जीविका कार्यालय के बीपीएम अगर हमारी बातों को नहीं मानेंगे। तो हम सभी जीविका दीदी सामूहिक रूप से जीविका कार्यालय मनसाही में धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी सारी जवाब देही जीविका के बीपीएम की होगी।

Share this news

Leave a Comment