कटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के आदेशानुसार जिला अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्थलों पर बिना लाइसेंस के अवैध पटाखा बेचने वालों पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि 6 नवंबर 2026 को मंगलबाजार,फलपट्टी बड़ीबाजार, मिरचाईबाड़ी आदि स्थानों पर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से बेच रहे पटाखा दुकानों को बंद करवाया गया।
सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दिया गया कि बिना बैध लाइसेंस एवम अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों के कोई भी पटाखा दुकान संचलित नहीं होगा। अवैध पटाखा विक्रेताओं के दुकानों से पटाखों को जब्त करते हुए दुकानदार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।