न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने हुतात्मा दिवस’ पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया

कटिहार – विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से राम मंदिर आंदोलन में बलिदान हुए कोठारी बंधु की स्मृति में ‘हुतात्मा दिवस’ के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर विधार्थी प्रमुख कुणाल जोशी के द्वारा परंपरागत दीपक प्रज्वलित कर किया गया । इस कार्यक्रम में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रेरणादायक रूप से रक्तदान किया। शिविर के दौरान वक्ताओं ने हुताचारियों के बलिदान को याद किया और समाजहित में ऐसे आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला।


बजरंग दल नगर विद्यार्थी प्रमुख कुणाल जोशी ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में कोठारी बंधुओं का बलिदान देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, और उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा करना ही हमारा परम कर्तव्य है। रक्तदान महादान है, जो किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। वही सह विद्यार्थी प्रमुख बादल रमानी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवाओं को राष्ट्र सेवा और सामाजिक कार्यों में आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हुतात्मा दिवस के अवसर पर आयोजित यह रक्तदान शिविर युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सेवा की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करता है।कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा इस सफल आयोजन को भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

पुर्व विभाग संयोजक सह समाजसेवी पवन पोद्दार के मार्गदर्शन मे सभी कार्यकर्ताओ एवं रक्तदाताओ ने कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिश सिंह, विभाग संयोजक सत्यम, विभाग सेवा प्रमुख विष्णु शाण्डिल्य, जिला मंत्री प्रीतम प्रताप सिंह, जिला सह मंत्री प्रणव भगत, जिला सेवा प्रमुख राजेश राज,बलोपासना प्रमुख रंजन,राजा सिंह, रौनक कुमार, अंकित सिंह आदि उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment