न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ऐतिहासिक काढ़ागोला गंगा घाट पर जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा गंगा आरती का आयोजन

बरारी /कटिहार – जिला पदाधिकारी के निर्देश पर नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत 4 नवंबर को गंगा उत्सव के अवसर पर विशेष गंगा आरती की तैयारी की जा रही है।इसका उद्देश्य गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

गंगा उत्सव की तैयारी को लेकर काढ़ागोला गंगा घाट पर प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचल पदाधिकारी एवं नमामि गंगे परियोजना पदाधिकारी बृज मोहन यादव द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया।इस कार्यक्रम में प्रातः बृहद स्वच्छता कार्यक्रम एवं बृक्षारोपण कार्यक्रम से प्रारंभ होगा।सन्ध्या काल में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं काशी से आए पंडितों द्वारा भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी भी स्वयं उपस्थित रहेंगे।यह कार्यक्रम में गंगा समग्र के स्वयंसेवकों अथक प्रयास से किया जा रहा है।गंगा समग्र के जिला संयोजक नवीन चौधरी ‘बाबा’ ने बताया कि गंगा समग्र के स्वयंसेवक काढ़ागोला घाट के विकास के लिए एवं माँ गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।पहली बार जिला प्रशासन द्वारा काढ़ागोला घाट पर गंगा उत्सव मनाया जाएगा।इससे काढ़ागोला घाट में जागृति आएगी।

Share this news

Leave a Comment