ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के तहत नगर निगम कटिहार में 30 मिनट तक बंद रही विद्युत आपूर्ति
कटिहार – ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 के तहत सोमवार को नगर निगम कटिहार के दोनों भवनों में स्विच ऑफ अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दोनों भवनों की विद्युत आपूर्ति 30 मिनट तक बंद रखी गई।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य बिजली की खपत को कम करना, ऊर्जा संरक्षण को प्रोत्साहित करना तथा आमजन को सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
नगर निगम कटिहार की इस पहल के माध्यम से ऊर्जा की बचत और पर्यावरण संरक्षण के महत्व का संदेश दिया गया। यह अभियान प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।