न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

छठ गीतों पर छात्राओं की मनमोहक गीति-नाट्य प्रस्तुति,झांकी ने जीवंत किया छठ महापर्व का दृश्य

कोढा/कटिहार- उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ी भैसदीरा कोढ़ा बरारी सीमा क्षेत्र के परिसर में छठ महापर्व के पारंपरिक गीतों पर आधारित गीति-नाट्य की आकर्षक प्रस्तुति छात्राओं ने दी। छात्राओं के शानदार नृत्य और अभिनय ने उपस्थित बच्चों,ग्रामीणों एवं शिक्षक -शिक्षिकाओं का मन मोह लिया। छठ व्रत की झांकी इतनी जीवंत थी कि पूरा परिसर छठमय हो उठा।


पद्मश्री लोकगायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा के लोकप्रिय गीत ‘करेलिया के पात पर उगेलन सुरुज देव झांके-झुके…’पर आधारित झांकी में नदी किनारे का दृश्य, केले के पेड़ और पूजा सामग्री से सजे बांस के सूप के माध्यम से छठ पूजा की परंपरा को वास्तविक स्वरूप में प्रस्तुत किया गया।

प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व तथा शिक्षक सिकन्दर और शारीरिक शिक्षक प्रवेश पंडित के निर्देशन में नियाशा, रीता, छोटी, आकांक्षा, प्रिया, रेणु, सुप्रिया, मुस्कान, माधुरी, शिवानी, नंदिनी सहित अन्य छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी।इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने लोकसंस्कृति के संरक्षण के साथ आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका कुमारी काजल सहगल समेत विद्यालय के तमाम शिक्षक -शिक्षिकाएं एवं शिक्षा समिति की सदस्याएं मौजूद रहीं। प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र सिंह की सक्रिय भूमिका की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

Share this news

Leave a Comment