मनसाही/कटिहार – जदयू कार्यालय मनसाही में प्रखंड कार्यकारिणी,फरक्का जलसंधि एवं नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जदयू के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा लाल राही ने की। जबकि जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने मंच का संचालन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सह कदवा विधायक दुलालचंद गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी चार अक्टूबर को टाउन हॉल कटिहार में फरक्का जलसंधि एवं नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक की गई।
साथ ही साथ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती भी धूमधाम के साथ जदयू कार्यालय मनसाही में मनाया गया। वहीं मनिहारी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी शंभू कुमार सुमन ने अपने संबोधन ने कहा कि जदयू पार्टी को और मजबूत की जाएगी इसको लेकर जदयू कार्यालय मनसाही में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जदयू के संगठन का विस्तार भी किया गया एवं सैकड़ों लोगों को पार्टी संगठन में जोड़ा गया । साथ ही साथ फरक्का जलसंधि एवं नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल कटिहार में होना हैं।
इसी को देखते हुए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। वहीं कुरेठा पंचायत के पूर्व मुखिया सह एससी – एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार उरांव ने कहा कि पार्टी को और मजबूत करने की जरूरत हैं। इसी को लेकर जिले के सभी प्रखंडों में बैठक आयोजित की जा रही हैं। बैठक में कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के साथ नए सदस्यों को भी जोड़ा जा रहा हैं और टाउन हॉल कटिहार में चार नवंबर को बैठक हैं। इसमें फरक्का जलसंधि एवं नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
वहीं मंच संचालन कर रहे जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने कहा कि पार्टी काफी मजबूत स्थिति में हैं फिर भी संगठन को और मजबूत करने के लिए विभिन्न पार्टी से आए सैकड़ो लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया गया एवं मनसाही प्रखंड से हजारों की संख्या में चार नवंबर को टाउन हॉल कटिहार में फरक्का जलसंधि एवं नीतीश संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के बारे में कहे सभी लोग चार नवंबर को टाउन हॉल कटिहार में उपस्थित होकर पार्टी को और मजबूत करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व सांसद सह कदवा विधायक दुलालचंद गोस्वामी, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार,महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सपना कुमारी,मनिहारी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी शंभू सुमन,निरंजन पोद्दार,हीरालाल राही,अमर साह,सुधीर कुमार प्रभाकर, रवि कुमार साह,अमर साह, संजय पासवान,संजय मंडल, उत्तम शर्मा,सिकंदर उरांव, पूनम कुमारी,अनिल पासवान, अब्दुल तबाब आदि उपस्थित रहे ।