न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पॉक्सो एक्ट का प्राथमिक आरोपी मनिहारी के मेदिनीपुर से गिरफ्तार

मुंबई पुलिस को थी तलाश, न्यायालय से रिमांड लेकर आरोपी को मुंबई ले गई पुलिस

मनिहारी /कटिहार -मुंबई पुलिस के कांड संख्या 735/26, दिनांक 10 सितंबर 2026 में वांछित आरोपी शाहनवाज बारीक नदाफ को मनिहारी पुलिस ने मेदिनीपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से 15 सितंबर को की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध मुंबई थाना कांड संख्या 735/26 के तहत बीएनएस की धारा 74, 318(4), 351(2) एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मामले में मुंबई पुलिस को आरोपी की तलाश थी।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय से रिमांड मिलने के बाद मुंबई पुलिस आरोपी को अपने साथ मुंबई ले गई।

Share this news

Leave a Comment