कटिहार – शहर के औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू के पोखर पर विजय स्पोर्टिंग क्लब के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी लोक आस्था का महान छठ पर्व की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि नगर निगम की ओर से साफ सफाई का काम काफी जोर-जोर से चल रहा है।
उन्होंने बताया कि विजय स्पोर्टिंग क्लब के एक-एक सदस्य लोक आस्था का महान छठ पर्व के तैयारी को लेकर पूरी मजबूती से लगे हुए हैं। श्री सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन, नगर निगम,बिजली विभाग,बियाडा विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं में लाइंस क्लब, जीवन ज्योति सेवा संस्थान, रेड क्रॉस,सिविल डिफेंस स्थानीय उद्यमियों के सहयोग से छठवतियो एवं श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क गंगाजल, अगरबत्ती, दूध, आम का पल्लव, निशुल्क गंगाजल अगरबत्ती दतमन नींबू चाय, चिकित्सा एम्बुलेंस चिकित्सा पोखर के अंदर बैरिकेडिंग नाव गोताखोर पर्याप्त मात्रा में बिजली की व्यवस्था दुर्गा स्थान चौक से साफ सफाई की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी l
श्री सिंह ने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों नगर निगम से पोखर का निरीक्षण करने का अनुरोध किया है l अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि छठ पर्व की तैयारी को लेकर विजय स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष सूरज कुमार, महासचिव मोहम्मद नौशाद, सचिव आजाद सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार चुन्नू, प्रेम कुमार साह, असद इकबाल, रमाकांत कुशवाहा, गौरव साह, राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार विश्वकर्मा, क्लब के पदाधिकारी में श्यामल किशोर सिंहा, बीके सिंह, डॉक्टर विपिन कुमार, रंजन सिंह, प्रमोद पासवान, पिंटू यादव, जुबेर आलम, विवेक सिंह राठौड़, देव कुमार मंडल, डिंपी मंडल, बच्चू सरकार, कुंदन वर्मा, मौसम कुमार सिंह, नवीन कुमार साह, राजू अग्रवाल, पिंकू यादव, श्रीकांत शर्मा, दिग्विजय सिंह अधिवक्ता, लालमोहन सिंह, पिंटू सिद्दीकी, प्रदीप साह प्रहलाद कुशवाहा, अनिल सिंह मुख्य रूप से तैयारी में लगे हुए हैं l