न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बरारी में जदयू का फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद,संगठन विस्तार पर भी जोर

बरारी /कटिहार -नगर पंचायत बरारी स्थित गांधी स्मृति भवन गुरुबाजार में जनतादल यू की ओर से फरक्का जलसंधि पर एक दिवसीय नीतीश संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा ने की। जबकि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश, जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्यों, पार्टी की नीतियों और संगठन को बूथ से पंचायत एवं वार्ड स्तर तक मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रखंड की सभी 21 पंचायतों में अध्यक्ष मनोनीत किए गए। साथ ही प्रखंड कमेटी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग एवं श्रम संसाधन विभाग के अध्यक्ष अशोक सिंह बादल, जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश रॉय, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार सुमन, बरारी प्रभारी रमेश महतो, रामजी साह, अरुण चौधरी, प्रदेश सचिव अरविंद भगत, अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष अजीत मंडल और जिला महासचिव संजय चौधरी सहित अन्य वक्ताओं ने विचार रखे। प्रखंड कमेटी में 11 उपाध्यक्ष, 16 महासचिव, 22 सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया सेल प्रभारी, दो प्रवक्ता और 13 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर ने वार्ड अध्यक्षों की सूची जारी की। इसके अनुसार वार्ड 1 से ब्रजेश कुमार सिंह, 2 से जीवन झा उर्फ बबलू झा, 3 से चंदन कुमार मंडल, 4 से आशिकी कुमार मंडल, 5 से राज चौरसिया, 6 से रामनाथ चौधरी, 7 से किशन कुमार दास, 8 से सोनू कुमार, 9 से राकेश कुमार सिंह, 10 से सरदार सोनू सिंह और 11 से सुनील कुमार चौहान को जिम्मेदारी दी गई। नगर कमेटी में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कार्यकारिणी सदस्य, कोषाध्यक्ष और प्रवक्ता भी मनोनीत किए गए।

Share this news

Leave a Comment