संवाददाता:बिपुल विश्वास
लायंस क्लब ऑफ फारबिसगंज की तरह लायंस फेमिना ने भी नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया है. इंस्टॉलेशन समारोह में डॉक्टर नेहा राज को लायंस फेमिना का अध्यक्ष, डॉ नम्रता सिंह को सचिव एवं रुचि गोयल को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया. इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डालचंद संचेती ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया.
समारोह में बोर्ड सदस्य के रूप में भारती सिंह, प्रीति अग्रवाल, सरिता लूनिया, चांदनी सिंह, संगीता गोयल, अनीता झा एवं सुलोचना अग्रवाल के नामों की घोषणा की गई.नई टीम के गठन के साथ ही लायंस फेमिना के सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों को और विस्तार देने पर जोर दिया गया. इस मौके पर समाज को खोखला कर रहे शराब, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
इसके लिए क्लब ने विशेष कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया है. लायंस नेत्रालय परिसर में आयोजित लायंस इंस्टॉलेशन सेरेमनी समारोह में नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाने के साथ ही नशा नियंत्रण अभियान का संकल्प लिया गया.
समारोह में अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डालचंद संचेती, डिस्ट्रिक्ट फंड फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर डॉ. अजय कुमार सिंह एवं जॉइंट कैबिनेट सेक्रेटरी भारती सिंह विशेष रूप से मौजूद थे. इंस्टॉलेशन ऑफिसर के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डालचंद संचेती ने नई टीम को शपथ दिलाई.