न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

गणपति पूजा को लेकर पोठिया में उत्साह एवं उमंग का माहौल,निकाली गई भव्य कलश यात्रा

इरफान/पोठिया

पोठिया प्रखंड अंतर्गत रायपुर पंचायत के केशोरझाड़ा हरिजन टोला में धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाया जा रहा है ।गणेश चतुर्थी पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। भगवान गणेश के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा केशोरझाड़ा इलाका भक्तिमय हो उठा।
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर केशोरझाड़ा से खरखरी बस पड़ाव, रायपुर दुर्गा मंदिर और निगड़ाबाड़ी होते हुए पुनः केशोरझाड़ा स्थित पूजा पंडाल पहुंचे।

निर्धारित स्थल पर विधि-विधान के साथ कलश में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु जल लेकर वापस पूजा स्थल पहुंचे, जहां पूजा स्थल के शुद्धीकरण के बाद धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया।


गणेश चतुर्थी को लेकर केशोरझाड़ा युवा कमिटी की ओर से पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आयोजन के दौरान तीन दिवसीय मेला भी लगाया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी भगवान गणपति की पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।

सोमवार की संध्या भजन-कीर्तन, मंगलवार को भी भजन-कीर्तन तथा बुधवार 16 सितंबर को बाहर से आई टीम द्वारा जागरण एवं झांकी का आयोजन किया जाएगा। वहीं गुरुवार 17 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कई मुख्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

Share this news

Leave a Comment