न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कोचाधामन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लक्जरी कार से 214.335 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश के आलोक में अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। कोचाधामन थाना अध्यक्ष इजहार आलम के नेतृत्व में धनपुरा पिकेट प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ धनपुरा पिकेट के पास संध्या गश्ती दौरान वाहन चेकिंग के क्रम में एक सफेद रंग के कार से 214.335 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है।कार किशनगंज से बहादुरगंज की ओर जा रहा था। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया।

वहां पर मौजूद पुलिस बल के द्वारा गाड़ी को रोककर वाहन का जांच किया गया तो वाहन के पीछे छुपाकर रखा गया विभिन्न ब्रांड का 214.335 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष इजहार आलम ने बताया कि वाहन पर सवार दो तस्कर राहुल कुमार (24) ग्राम सुंदर पट्टी थाना व जिला मधेपुरा व मु सदरे (32 ) ग्राम मरखौरा बाजार,थाना मुरलीगंज जिला मधेपुरा को गिरफ्तार किया गया।

कोचाधामन थाने में कांड संख्या 548/2026 धारा–30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछ-ताछ की जा रही है।अवैध शराब के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है।इस दल में कोचाधामन थाना अध्यक्ष इजहार आलम धनपुरा पिकेट प्रभारी प्रदीप कुमार, पीटीसी राजू कुमार, सिपाही राजेश कुमार सिपाही दीपक राज शामिल थे।

Share this news

Leave a Comment