अररिया/अरुण कुमार
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जोगबनी थाना पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) बथनाहा के एफ समवाय (जोगबनी) द्वारा चलाए गए संयुक्त गश्ती अभियान में दो कुख्यात तस्करों को 210 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दबोचा गया है।पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि रविवार को जोगबनी थाना पुलिस और SSB बथनाहा की टीम संयुक्त गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि इंदानगर (टिकुलिया बस्ती) क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में कुछ लोग गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर उनकी विधिवत तलाशी ली गई।
इंजन के पास छुपा रखा था नशीला पदार्थ
तलाशी के दौरान जब पुलिस ने मोटरसाइकिल की बारीकी से जांच की, तो उसके इंजन के पास से 02 पारदर्शी पैकेट मिले। इन पैकेटों के अंदर शातिर तरीके से छुपाकर रखा गया लगभग 210 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से वाहन व अन्य सामान जब्त कर थाने ले आई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपराधियों की पहचान
1 देव कुमार (उम्र- 21 वर्ष), पिता- उपेन्द्र शर्मा, साकिन- बेला, थाना- बसमतीयो, जिला- अररिया।
- महेश कुमार शर्मा (उम्र- 18 वर्ष), पिता- बैजनाथ शर्मा, साकिन- बेला, थाना- बसमतीयो, जिला- अररिया।के रूप में की गई है
इस मामले में जोगबनी थाना में कांड संख्या- 293/26, दिनांक- 13/09/26 दर्ज की गई है। अभियुक्तों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस एक्ट (N.D.P.S Act) की धारा- 8(c)/21(b)/25/29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।