न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कोचाधामन के तीन पंचायतों में मंगलवार को लगेगा सहयोग शिविर, डीएम समेत कई अधिकारी होंगे मौजूद

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम

प्रखंड क्षेत्र की डेरामारी, तेघरिया और पाटकोई कला पंचायत में मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्रामीण अपनी शिकायत एवं आवेदन दर्ज करा सकेंगे।

आवास पर्यवेक्षक राम प्यारे ने बताया कि डेरामारी पंचायत के पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी करेंगे। शिविर में पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा तथा यथासंभव मौके पर ही उनके समाधान की पहल की जाएगी।

इसी तरह तेघरिया पंचायत में आयोजित होने वाले शिविर की निगरानी जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम करेंगे। पंचायत से जुड़े विभिन्न मामलों के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के लाभ, प्रमाणपत्र, आवास, पेंशन, सड़क, बिजली, नाली, पेयजल सहित अन्य जनसमस्याओं को शिविर में दर्ज कराया जा सकेगा।

वहीं पाटकोई कला पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में अपर समाहर्ता (एडीएम) अमरेन्द्र कुमार पंकज मौजूद रहेंगे। यहां भी ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।

आवास पर्यवेक्षक राम प्यारे ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं को दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य लोगों को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ उनके पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों की मौजूदगी में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

Share this news

Leave a Comment