न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान हुआ फलका,11 हजार महिलाओं ने उठाया कलश

फलका/कटिहार -सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर नव युवा संघ फलका के नेतृत्व में 11 हजार नव कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा भव्य कलश सोभा यात्रा निकाली गई। पूर्व की भाँति इस वर्ष भी फलका ठाकुरबाड़ी मंदिर में गणेश महोत्सव के मौके पर भगवान श्री गणेश की विशाल प्रतिमा के स्थापना के साथ मेले का भी आयोजन किया गया है।जो 14सितंबर से आगामी 20 सितंबर तक चलेगा।

कलश यात्र में 11 हजार महिलाओं व कन्याओं ने भाग लिया।अहले सुबह सात बजे सभी महिलाओं ने निसुंदरा बरंडी नदी के तट पर काशी के कुशल पुरोहित से पूजा अर्चना कर कलश से जल भरकर फलका बजार, गोपालपट्टी गाँव एवं पकड़ीया दुर्गा मंदिर,फलका हाट होते हुए फलका ठाकुर बाड़ी मंदिर में कलश यात्रा का समापन किया गया।कलश यात्रा की शुरुवात नारियल फोड़ कर किया गया।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह – जगह सड़क पर जल छिड़काव किया तथा कन्याओं को शीतल जल एवं शरबत ,ठंडा और लस्सी भी भेंट किए।

सारा क्षेत्र गणपति बप्पा…मोरया के नारों से गुंजायमान होता नजर आया।कलश यात्रा के बाद धूमधाम से गणपति की पूजा अर्चना की गई।संध्या आरती बेला में दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।तत्पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया।पूरा मंदिर परिक्षेत्र भक्ति के वातावरण से सराबोर दिखाई दिया। स्टेट हाइवे -77 और फलका -कोढ़ा सड़क मार्ग पर करीब तीन घंटे तक वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया था।

कलश यात्रा में सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसडीपीओ -टू सुनील कुमार शर्मा,प्रभारी थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार सिंह, पुअनि विवेक कुमार सिंह,अंजनी सिंह ,अरुण कुमार सदलबल के साथ प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह,जिला पार्षद प्रतिनिधि बलराम साह,संजय झा,अमित गुप्ता, मुखिया बिनोद मिर्धा,अनुज कुमार, टुनटुन गुप्ता,समिति सदस्य लखनदेव ठाकुर, समाजसेवी चंदन चौधरी सहित जगह – जगह भारी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल तैनात दीखे। इस अवसर मंदिर प्रांगण को भव्य पंडाल एवं रंगीन रोशनियों से सजाया गया।भगवान श्री गणेश के दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहा।

लोगों ने मेले का भी आनंद लिया। इस विशाल भव्य शोभा यात्रा में फलका सहितपकड़िया, गोविंदपुर, गोपाल पट्टी,बरेटा, गोपालपट्टी घाट,सोहथा, बिंदटोली, टपुआ,लाली सिंघीया, राहटा, बभनी और मोरसंडा गाँव के हजारों कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नव युवा संघ के अध्यक्ष अंकित सिंह उर्फ टिशू,प्रिंस कुमार,आशीष चौधरी,चंदन कुमार,राहुल कुमार,साजन कुमार साहू,अंशु कुमार,बॉबी दास, छोटू कुमार सहित सभी नव युवा संघ फलका के कार्यकर्त्ता व स्थानीय ग्रामीणों की अहम भूमिका रही।

Share this news

Leave a Comment