न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

परीक्षाफल का प्रकाशन नहीं होने से बीएड में नामांकन नहीं ले पा रहे छात्र – अभाविप

कटिहार – पूर्णिया विश्वविद्यालय 1 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक बीए बीएससी और बीकॉम स्पेशल पार्ट 2 ऑल पार्ट 3 का परीक्षा लिया गया था। इस मौके अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रांत सह मंत्री विनय सिंह, विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, नगर सह मंत्री रवि सिंह, विशाल सिंह ने कहा कि पार्ट 3 के परीक्षाफल के इंतजार में छात्र और छात्रा बीएड में नामांकन लेने से वर्जित हो रहे है ।

यूपी हरियाणा सभी जगह नामांकन की तिथि खत्म हो रही है ।एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जुलाई से सितंबर आ चुकी है पर परीक्षाफल अभी तक प्रकाशित नहीं की गई है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रिक से आग्रह किया है कि छात्र हित को देखते हुए जल्द से जल्द परीक्षाफल को प्रकाशित किया जाए ।

Share this news

Leave a Comment