मनसाही/कटिहार -मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखदुमपुर में प्लास्टिक बंद चिप्स खाने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरा बच्चा अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। मृतक बच्ची मखदुमपुर गांव के ही मो. हीरो की पुत्री चाहत(6) बताया जाता है। घटना के बाद से घर में कोहराम जैसी स्थिति है। हर कोई रोते चिलाते हुए नजर आए। घटना की खबर जिसने भी सुनी घटनास्थल की तरफ भाग रहे थे और देखते ही देखते आस-पास लोगों की काफी भीड़ लग गई।
इसी भीड़ के बीच एक महिला के द्वारा बच्चे को जीवित करने की दावे किए जाने लगा जिसके बाद मरता क्या नहीं करता महिला के दावे के साथ झारफूक का सिलसिला शुरू हो गया । घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची मगर भीड़ को देखते हुए वह भी बेबस नजर आए।
इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है ।