मनिहारी /कटिहार – नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी की ओर से विद्यालय परिसर में राष्ट्रभाषा के प्रति सम्मान, प्रेम एवं एकात्मता को बढावा देने के उद्देश्य से हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल के प्रबन्धक न्यासी रामेश्वर पाण्डेय न्यासी डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर प्रबन्धक न्यासी रामेश्वर पाण्डेय ने कहा कि हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिलाने के लिए प्रयत्न करने वाले मूर्धन्य साहित्यकार व्यौहार राजेन्द्र सिंह के प्रयासों को सम्मान देते हुए 14 सितम्बर 1949 को उनके 50वें जन्मदिन पर संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया। देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिन्दी राजभाषा के रूप में देश को एक सूत्र में पिरोती है। न्यासी डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इसे जनमानस की भाषा कहा था ।
हमें इसके प्रति श्रद्धा का भाव रखना चाहिये ।छात्र -छात्राओं द्वारा कविता-वाचन किया गया तथा हिन्दी दिवस से संबधित पोस्टर का निर्माण किया । तोतली जुबान और बाल सुलभ अल्हडपन में प्रस्तुत कविता द्वारा हिन्दी भाषा की शान में कसीदे गढे तथा इन्द्रधनुषी रंगों से निर्मित पोस्टर ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अभिनव भारती, शिवम् कुमार, युवराज कुमार,पंखुरी कुमारी, पिहु कुमारी, शिवम् कुमार, कृति कुमारी, तृषा कुमारी, मिस्टी कुमारी, सौम्या सोनी, पाखी पासवान, परी पासवान, सिद्धि कुमारी, मिठी कुमारी की प्रस्तुति को सराहा गया ।
इस अवसर पर उप प्राचार्य जय नारायण राय, शिक्षिका रुमा गुहा, विजय कुमार राय अजय कुमार राय, नवीन कुमार सिन्हा, पियुष कुमार, विजय कुमार परिहार,स्वेता कुमारी, प्रिया कुमारी, आशुतोष कुमार वर्मा, मनीष कुमार,अविनाश कुमार सिंह, अनुपमा कुमारी, पूजा कुमारी, बिरबल कुमार सिंह, राज कुमार यादव आदि उपस्थित रहे ।