न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जोकीहाट में 5916 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कंटेनर चालक गिरफ्तार

अररिया/अरुण कुमार

अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक छह चक्का कंटेनर से 5916 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब किंगफिशर प्रीमियम स्ट्रॉन्ग बीयर बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि , 14 सितंबर को जोकीहाट थाना पुलिस की गश्ती टीम काकन टोल टेक्स के पास सूचना संकलन कर रही थी। इसी दौरान छह चक्का कंटेनर रजिस्ट्रेशन नंबर WB41F4271 को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंटेनर से कुल 5916 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने कंटेनर चालक रमेश कुमार राय (34 वर्ष), पिता बाहुलाल राय, निवासी अमृतपुर वार्ड नंबर-03, थाना व जिला वैशाली को गिरफ्तार कर लिया। मामले में जोकीहाट थाना कांड संख्या 383/2026, दिनांक 14.09.2026 के तहत धारा 317(4) बीएनएस एवं 30(ए) बिहार उत्पाद अधिनियम 2016 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री कुमार ने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में तकनीकी एवं फॉरेंसिक साक्ष्य के आधार पर जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि मामले में जो भी संलिप्त होंगे उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा ।कार्रवाई में जोकीहाट थानाध्यक्ष पु.नि. राजीव कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम के जवान शामिल थे।

Share this news

Leave a Comment