न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

गणेश चतुर्थी पर आज देशभर में श्रद्धा का माहौल, घर-घर विराजेंगे प्रथम पूज्य गणपति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं ने देश वासियों को दी बधाई

डेस्क:देशभर में आज सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में गणेशोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा में जुटे है। घरों और सार्वजनिक पंडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पूजा स्थलों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

मान्यता है कि भगवान गणेश बुद्धि, समृद्धि और शुभता के देवता हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा से करने की परंपरा है। श्रद्धालु इस दिन भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक और अन्य प्रिय वस्तुएं अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

गणेशोत्सव के दौरान बाजारों में भी खास रौनक देखने को मिल रही है। गणेश प्रतिमाओं, फूल-मालाओं, पूजा सामग्री और सजावटी सामान की मांग बढ़ गई है। कई शहरों में बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

प्रशासन और पुलिस की ओर से भी प्रमुख पूजा स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

गणेश चतुर्थी का यह पर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक एकजुटता का भी संदेश देता है। अगले 10 दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों में गणपति बप्पा की भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहेगा।

Share this news

Leave a Comment