न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार के कटिहार में 5 किलो स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,स्मैक का बाजार मूल्य 5 करोड़ रुपये से अधिक

कटिहार – मद्य निषेध टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 किलो स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक का बाजार मूल्य 5 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र के महुआ वार्ड नंबर 13 निवासी मोहम्मद बशीर आलम के रूप में हुई है। मद्य उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि मद्य निषेध की टीम ने यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले से सटे कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र में किरौरा रेलवे फाटक के पास की यह कार्यवाई की है।

टीम ने बाइक सवार आरोपी को पकड़ा और उसके पास से अनुमानतः 5 किलो स्मैक बरामद किया। बरामद स्मैक का वजन फिलहाल किया जा रहा था। बेहतर अनुसंधान के लिए आरोपी और जब्त सामान को स्थानीय बलरामपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

वहीं मद्य निषेध विभाग की एक अन्य टीम ने कटिहार रेलवे जंक्शन पर कार्रवाई करते हुए 104 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। दोनों कार्रवाई में मद्य निषेध टीम ने नशीले पदार्थ और शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है।

Share this news

Leave a Comment