न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बाढ़ पीड़ितों के बीच दिव्यांग महापरिवार ने किया राहत सामग्री का वितरण

कटिहार: कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति एवं दिव्यांग महापरिवार कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मनसाही प्रखंड के चितौरिया गांव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए राहत शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से बाढ़ से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन एवं आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया गया।

इस दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संस्था के बिहार सलाहकार बोर्ड के सदस्य शिव शंकर रमानी के नेतृत्व में राहत कार्य चलाया गया। श्री रमानी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सहायता करना मानवता की सच्ची सेवा है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य आगे भी जारी रखा जाएगा।


उन्होंने कहा कि“बाढ़ में पीड़ितों की मदद करें, मानवता का फर्ज निभाएं” के संदेश के साथ संस्था ने समाज के सक्षम लोगों से भी आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की।इस राहत अभियान की सबसे महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक बात यह रही कि दिव्यांगजनों ने स्वयं अपने पैसे से राहत सामग्री खरीदकर बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता की।

आर्थिक रूप से सीमित संसाधनों के बावजूद दिव्यांग भाई-बहनों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होने का संकल्प दिखाया। इस अवसर पर जूली शर्मा, आशा आंटी, लक्ष्मी देवी, मुन्ना कुमार शाह, अजय कुमार यादव, विजय मुर्मू, विकास कुमार, पूर्व सरपंच जितेंद्र पासवान, संस्था के मीडिया प्रभारी विजय कुमार शामिल थे।

Share this news

Leave a Comment