कटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे महिला कल्याण संगठन कटिहार मंडल के तत्वावधान में रविवार को अखिल भारतीय ‘ऑन द स्पॉट’ निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह पूरी प्रतियोगिता संगठन की अध्यक्षा निवेदिता नरह के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुई।
यह प्रतियोगिता रेलवे महिला समिति द्वारा संचालित सिल्वर बेल्स प्राइमरी स्कूल केंद्र पर अध्यक्ष निवेदिता नरह द्वारा सुबह 10:30 बजे प्रश्नपत्र का लिफाफा खोलकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया ।
इस दौरान रेल महिला समिति द्वारा परीक्षा में शामिल हुए सभी बच्चों को अल्पाहार एवं उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।यह प्रतियोगिता कटिहार मंडल के कुल 8 विभिन्न केंद्रों कटिहार,पूर्णिया, बारसोई,किशनगंज,सिलीगुड़ी जंक्शन,न्यू जलपाईगुड़ी, रायगंज और मालदा टाउन पर एक साथ आयोजित की गई, जिसमें तीनों वर्गों को मिलाकर कुल 251 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
एनजेपी और मालदा टाउन में संगठन की स्थानीय पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की कमान संभाली। रेल महिला समिति द्वारा लगातार जनहित,समाज सेवा और बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए आए दिन नए-नए रचनात्मक व सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। वही दोपहर 12:30 बजे प्रतियोगिता का शांतिपूर्ण समापन हुआ।