न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

KatiharNews:117 लीटर विदेशी और 50 लीटर देशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार, कार जब्त

डंडखोरा /कटिहार –थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब और अवैध चुलाई शराब के साथ कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहली कारवाई थाना क्षेत्र के केवटिया मोड़ के पास की गई, जहां शनिवार की शाम पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक हुंडई आई 10 कार रजिस्ट्रेशन नंबर BR39एक्यू 6579 को रोका गया। वाहन की तलाशी के दौरान उससे कुल 117 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से कार सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान विशाल कुमार (30) पिता सीता राम यादव, निवासी बारी चौक, थाना नगर, जिला कटिहार के रूप में हुई है।दूसरी कार्रवाई रविवार की सुबह सात बजे थाना क्षेत्र के भमरेली गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

इस छापेमारी में पुलिस ने 50 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान रूना देवी ( 50 ) पति दिनेश शर्मा और रूबी देवी (38) पति कारु शर्मा, दोनों निवासी ग्राम भमरेल, थाना डंडखोरा, जिला कटिहार के रूप में हुई है।

Share this news

Leave a Comment