न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बाढ़ के पानी में डूबने से स्कूली छात्रा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मनसाही/कटिहार -मनसाही थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ अड़गारा टोला बड़ी मोहनपुर निवासी नरेश कुमार यादव की इकलौती पुत्री लक्ष्मी कुमारी (10) अपने घर से कुछ हीं दूरी पर पोखर के पास खेत में खेल रही थी और अचानक पैर फिसलने से डूब गई। ओर बच्चे जो खेल रहे थे उसने लक्ष्मी के डूबने की जानकारी परिजनों को दी।

परिजन पोखरनुमा गड्ढा में जाकर काफी खोजबीन करने के बाद लक्ष्मी कुमारी की शव मिली। इसकी जानकारी अंचलाधिकारी मो. इस्माइल, मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद को दी गई। इस बाबत मनसाही थाना के एसआई राजेश कुमार दल बल के साथ अड़गढ़ा टोला पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

वहीं राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक महबूब आलम ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उनके परिजनों को सरकारी लाभ दिया जाएगा।

मालूम हो मृतक लक्ष्मी कुमारी प्राथमिक विद्यालय अड़गढ़ा चांदपुर के वर्ग चार की छात्रा थी। जो पढ़ने में काफी तेज थी। वहीं इस घटना पर बच्चे के माता पिता का रोरो कर बुरा हाल था। इस अवसर पर उप प्रमुख संतोष कुमार यादव, मुखिया प्रतिनिधि शशि कुमार मंडल,पूर्व सरपंच सवेरा कुमारी,दीपक कुमार मंडल, विकास साह आदि उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment