न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पोस्को एक्ट के अलग अलग मामलें में दो गिरफ्तार

एक को पुलिस दीदी टीम ने बलिका विद्यालय के पास पकडा
दूसरे फरार चल रहे वांछित आरोपी को छापेमारी कर पुलिस ने दबोचा

मनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस बच्चियों की सुरक्षा, संरक्षा को लेकर सजग व संवेदनशील है। थानाध्यक्ष संतोष झा के निर्देश के आलोक में स्कूलों, कोचिंग संस्थानों व भीड़भाड़ वाले जगहों पर महिलाओं, नाबालिग बच्चियों को लेकर विशेष सुरक्षा सतर्कता बरती जा रही है।

थानाध्यक्ष श्री झा के अनुसार पन्नालाल सुरेन्द्र नारायण कन्या विद्यालय के पास नाबालिग से छेडछाड के आरोप में पुलिस दीदी ने नशे की हालत मे नाबालिग से छेडछाड मामले में एक 20 वर्षीय युवक को पकडा। पकडे गये युवक की पहचान मनिहारी धगर क्षेत्र के पटेल टोला निवासी जगन्नाथ पासवान के पुत्र राहुल कुमार के रुप मे हुई है।

इस संदर्भ मे पुलिस ने मनिहारी थानाकांड संख्या 522/26 दिनांक 28.19.2026 दर्ज कर धारा 74/78/352, 351(2) बीएनएस एवं मद्य निधेष अधिनियम की सुसंगत धारा सहित पोस्को एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

वहीं दूसरी ओर मनिहारी थाधना कांड संख्या 495/26 दिनांक 14.19.2026के फरार चल रहे प्राथमिकी आरोपी बलदियाबाडी निवासी शेख जुल्फिकार उम्र 25वर्ष, पिता शेख महाबुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके विरुद्ध बी एन एस की धारा 65(1)/352/3(5) एवं 5/6 पोस्को एक्ट के तहत आरोप है। पोस्को एक्ट के इन आरोपियों की गिरफ्तारी में एसआई मुस्कान कुमारी, पीएसआई पीयूस नंदन, पीएसआई चन्दन कुमार की सक्रिय भूमिका रही।

Share this news

Leave a Comment