निष्पक्ष जांच और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर
संवाददाता/किशनगंज
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन कर आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले में निष्पक्ष जांच, गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई और त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आम नागरिकों को समयबद्ध न्याय एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों का प्रभावी समाधान करना तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास कायम करना है।