न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलासी में ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

बहादुगंज/किशनगंज/निशांत

उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलासी में ई-कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और छात्रों को इसके वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निष्पादन के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाना तथा विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की भावना को विकसित करना था।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक कौशल कुमार ने ई-कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन करते हुए कहा कि ई-कचरा (सिविल उपकरण जैसे टूटे हुए लैपटॉप, पुराने उपकरण, टीवी, एसी, पुराना मोबाइल फोन, खराब चार्जर, तार, की-बोर्ड तथा अन्य अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण) के कचरे की श्रेणी में आते हैं। इन वस्तुओं को सामान्य कचरे के डिब्बे में फेंकने या खुले में जलाने से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को भारी नुकसान पहुँचता है।


वहीँ विद्यालय के शिक्षक दीप नारायण सिंह ने ई-कचरे के संबंध में 3R के सिद्धांत की जानकारी बच्चों दी। जहाँ उन्होंने बताया कि तीन बुनियादी सिद्धांत इस प्रकार हैं रिड्यूस कम करना, रेस्क्यू पुनः उपयोग एवं रीसाईंकील पुनर्चक्रण। जहाँ विद्यालय के वर्ग 12 के छात्र अलंकृत सिन्हा, सुप्रिया कुमारी, पिनाकी, और प्रिया कुमारी ने ई-कचरे से संबंधित चार्ट पेपर पर विचार रखकर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।
वहीँ इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक दीप नारायण सिंह, मनोहर कुमार, गणेश कुमार शिक्षिका – प्रिया कुमारी और प्रतिमा यादव, सहित अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment