न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर नगर निगम की समीक्षा बैठक आयोजित

महापौर ने तैयारियों की समीक्षा की

कटिहार – शहर में दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर निगम के प्रशाल भवन में महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई,स्वच्छता व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को लेकर तैयारियों की चर्चा की गई।

बैठक में उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, सहायक अभियंता विवेक कुमार, सुश्री विनीता एवं अभय सिंह,कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह,स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार, नूर अली खान, स्वच्छता प्रभारी कैलाश नारायण चौधरी जेई अमित कुमार सहित नगर निगम के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना तथा आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। पर्व के दौरान नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय और कार्यों की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया।

नगर आयुक्त संतोष कुमार ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर शहरवासियों को स्वच्छ,सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिले तथा पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि नगर निगम कटिहार द्वारा पर्व को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, ताकि दोनों पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।

Share this news

Leave a Comment