न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : तेलंगाना बीजेपी कार्यालयों के भूमि पूजन पर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष ,तेलंगाना सरकार सोई हुई सरकार है

देश/डेस्क

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने तेलंगाना में पार्टी के 9 ज़िला कार्यालयों के भूमि पूजन कार्यक्रम की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अध्यक्षता की।  इस मौके पर उपस्थित नेताओ और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि  तेलंगाना सरकार सोई हुई सरकार है।

विकास बिल्कुल ठप है। डेवलपमेंट के लिए कोई पैसा आवंटित नहीं है। तेलंगाना की केसीआर सरकार ने 6 साल पहले कहा था कि हम 7 लाख गरीबों के लिए घर बनाएंगे। लेकिन आज तक 50,000 से ज्यादा घर नहीं बना सके। क्या केसीआर गरीबों को इसका जवाब देंगे? तेलंगाना की जनता चाहती है कि कमल खिले। श्री नड्डा ने कहा कि तेलंगाना की जनता चाहती है कि मोदी जी के हाथ मजबूत हों।

तेलंगाना की जनता ने लोकसभा के चुनाव में ये दिखा भी दिया है।आने वाले समय में विधानसभा में भी इन सभी का सूपड़ा साफ करना है और कमल खिलाना है । श्री नड्डा ने इस दौरान कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा तेलंगाना के लिए किए गए कार्यों की जानकारी भी दी और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया साथ ही कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि आज मुझे खुशी है कि वो दिन मैं साकार होते हुए देख रहा हूं, जब लगभग देश में 500 कार्यालय बन चुके हैं वहीं जो कार्यालय अभी रह गए हैं उनको भी समय रहते पूरा किया जाएगा की बात कही ।

Share this news

Leave a Comment