न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : कोरोना के 3 हजार से अधिक मरीज मिले ,संक्रमितों की संख्या 82 हजार के पहुंची पार

पटना /डेस्क

बिहार में  कोरोना के 3021नये मामले आने के साथ आंकड़ा 80 हजार के पार पहुंच गया है ।सोमवार को स्वास्थ विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक अब बिहार में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 82741 पहुंच चुकी है ।

मालूम हो कि पटना में 402 नये मरीज मिले है । वहीं वैशाली में 149 ,पूर्वी चंपारण में 141 पश्चिमी चंपारण में 108 ,बेगूसराय में 171,भोजपुर में 169 ,किशनगंज में 54 ,कटिहार 14,पूर्णिया 67 एवं अररिया में 36 नए संक्रमित मरीज मिले है ।राज्य के अलग अलग जिलों में मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है और राज्य के 38 जिलों में बीमारी पांव पसार चुकी है ।

देखे जिलेवार सूची

Share this news

Leave a Comment