न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पटना : कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

पटना/डेस्क

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है और बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे उपाय पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि बिहार में 18 – 19 दिनों में टेस्ट का रिपोर्ट आ रहा है ।

श्री यादव ने कहा कि जिसका टेस्ट तक नहीं हुआ उसकी भी रिपोर्ट आ रही है और जो टेस्ट करवा रहे हैं उनकी कई दिनों तक रिपोर्ट नहीं आ रही है।

हमारे RJD के कई MLA18-19दिनों से अपनी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं पर अब तक रिपोर्ट नहीं आई।अब तो हमें मुख्यमंत्री जी की रिपोर्ट पर भी शंका है । मालूम हो कि तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर दबाव बना रहे हैं श्री यादव ने साथ ही कहां की नीतीश कुमार के द्वारा अद्भुत तरीके से कोरोना प्रबंधन किया जा रहा है और आपदा को अवसर में बदलते हुए संस्थागत भ्रष्टाचार किया जा रहा है ।

Share this news

Leave a Comment