न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार : मस्ती के नाम पर युवाओं का जानलेवा स्टंट

कटिहार/ रितेश रंजन

बाढ़ के दस्तक के बीच  उफनती नदियों में बच्चे और युवाओं की जानलेवा स्टंट कटिहार में खूब हो रहा है ।बतादे की मनोरंजन का यह खेल कभी जिंदगी के लिए महंगा पड़ सकता है । हालाकि 40 से 50 फीट ऊपर से सीधे बाढ़ के पानी में छलांग लगाते बच्चे और युवाओं की दलील है कि वह लोग अच्छे ढंग से तैरने जानते हैं ।

इसलिए तरह से स्टंट बाजी कर मनोरंजन कर रहे हैं । लेकिन जब ऐसे बच्चों और युवाओं को इससे जुड़ी खतरे के बारे में अगाह किया गया तब बाद इन लोग ने भी माना कि इस तरह से स्टंट बाजी करना जिंदगी को दांव में लगाने जैसा है।कटिहार डंडखोरा में महानंदा नदी में बाढ़ के पानी में मस्ती के नाम पर जिंदगी दाव पर लगाने वाले युवा और बच्चे अब इसे नही करने या बड़े अभिभावकों की मौजूदगी में संभलकर करने की बात कह रहे हैं।ग्रामीण विजय कुमार का कहना है कि यह खतरनाक है और हम लोग मना करते है । लेकिन बच्चे मस्ती करते है ।

Share this news

Leave a Comment