न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :सोलर पैनल सहित तमाम उपकरणों के लिए हम आयात पर अपनी निर्भरता को खत्म करें – पीएम

देश/डेस्क

प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को एमपी के रीवा में स्थापित 750 किलो मेगावाट सोलर प्लांट का उद्घाटन किया ।इस मौके पर पीएम ने देश वाशियो को संबोधित किया और कहा कि जैसे-जैसे भारत विकास के नए शिखर की तरफ बढ़ रहा है, हमारी आशाएं-आकांक्षाएं बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे हमारी ऊर्जा की, बिजली की ज़रूरतें भी बढ़ रही हैं। ऐसे में आत्मनिर्भर भारत के लिए बिजली की आत्मनिर्भरता बहुत आवश्यक है साथ ही कहा कि LED बल्ब से बिजली का बिल कम हुआ है।

इसका एक और महत्वपूर्ण पहलू है, LED बल्ब से करीब साढ़े 4करोड़ टन कम कार्बन डाइऑक्साइड पर्यावरण में जाने से रुक रही है,यानि प्रदूषण कम हो रहा है वहीं  रीवा में स्थापित सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करने के बाद राष्ट्र को संबोधित करते प्रधानमंत्री ने कहा कि जो पहला प्लांट है, जो पारंपरिक खेती है, वो हमारा किसान ऐसी जमीन पर लगाता है जो उपजाऊ होती है।

लेकिन ये जो दूसरा सोलर एनर्जी प्लांट है, ये ऐसी जमीन पर भी लगेगा जो उपजाऊ नहीं है, फसल के लिहाज से अच्छी नहीं है एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत अब देश का लक्ष्य है कि सोलर पैनल सहित तमाम उपकरणों के लिए हम आयात पर अपनी निर्भरता को खत्म करें 

Share this news

Leave a Comment