न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : दुष्कर्म के आरोपी पर स्पीडी ट्रायल के तहत मुकदमा चला कर दिलवाई जाएगी सजा -एसपी

किशनगंज/संवादाता

जिले के टेढ़ागाछ प्रखण्ड में जबरन मोटर साइकिल पर बैठा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दुष्कर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।मालूम हो कि नेपाल के रंगेली मोरंग निवासी मोमिन आलम को दुष्कर्म के आरोप में पूर्व में गिरफ्तार किया गया था।जबकि टेढ़ागाछ के रामपुर निवासी अब्दुल नवाब को दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में पकड़ा गया था।

मालूम हो कि मंगलवार की शाम आरोपी मोहम्मद मोमिन आलम व अब्दुल नवाब ने शौच करने गई नाबालिग को जबरन बाइक में बिठा कर गांव के ही सरकारी विद्यालय में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । एसपी कुमार आशीष ने बताया कि दोनों पर स्पीडी ट्रायल चला कर जल्द से जल्द सजा दिलवाई जाएगी ।

Share this news

Leave a Comment