न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :पेट्रोल डीजल के बढ़े दाम के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने निकाली साइकिल रैली ।

किशनगंज /विजय कुमार साहा

आज बिहार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन पटेल जी एंव कार्यकारी अध्यक्ष दोलत ईमाम जी एंव किशनगंज प्रभारी नकिब एकता जी के निर्देश पर किशनगंज लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मो सरफराज ख़ान रिंकु के नेतृत्व में युवाओं ने केन्द्र कि मोदी सरकार एंव बिहार सरकार के विरूद्घ लगातार 22 दिनों से बढ रहे पैट्रोल एंव डीजल के दाम के विरूद्घ में साईकिल यात्रा निकाली गई ।नेताओ ने कहा की

केंद्र सरकार के मनमाने रवैये के कारण पेट्रोल पदार्थों की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि के खिलाफ आयोजित मार्च में सरकार से बढ़ रही कीमतों को कम करने की मांग की।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि इस कोरोना महामारी संकट में जनता को और मुश्किलों में डाल रही हैं।

केन्द्र सरकार से मांग है की तुरन्त पेट्रोल, डीजल की कीमतों को नियंत्रित कर मूल्यों में कटौती की जाए।

इस दौरान महागटबंधन के मजबूत साथी युवा राजद के जिला अध्यक्ष डाॅ शम्स इमतियाज और कांग्रेस के नेता असगर अली पीटर , कार्यक्रम प्रभारी शंभु यादव जी,अशोक कुमार जी ,परवेज आलम ,नौशाद समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यकम के बाद माननीय राष्ट्रपति के नाम कूछ महत्वपूर्ण मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने किशनगंज ज़िला पदाधिकारी के कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा है।

Share this news

Leave a Comment