न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों का किया गया कोविड-19 जांच

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


बुधवार के दिन बहादुरगंज थाना में कार्यरत एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कोरोना जांच हेतु दिया सैंपल।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक किशनगंज कुमार आशीष के निर्देश पर गठित पुलिस टीम के द्वारा बहादुरगंज प्रेमनगर स्थित रेडलाइट एरिया में छापामारी अभियान चलाकर कई संचालिका एव महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था।

वहीं मुक्त करवाई गई महिलाओं में दो महिला का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के तुरन्त बाद ही छापामारी दल में शामिल सभी पुलिसकर्मियों का कोरोना जांच करवाने का दिशा निर्देश पुलिस अधीक्षक किशनगंज कुमार आशीष के द्वारा दिया गया था।इसी कड़ी में बुधवार के दिन बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रिजवाना तबस्सुम की मौजूदगी में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा बहादुरगंज थाना में तैनात एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों का कोविड – 19 जांच हेतु सेम्पल लिया गया।

जानकारी देते हुए बीएचएम अजय कुमार साह ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों का सैंपल कोविड-19 की जांच हेतु डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया गया है।

Share this news

Leave a Comment