न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

गंडक बराज पर मरम्मत कार्य होगा शुरू । नेपाल ने दी सहमति

विजय कुमार साहा

जिला पदाधिकारी, कुंदन कुमार की पहल रंग लाई,

किशनगंज/ विजय कुमार साह

बिहार के बाल्मीकि नगर इलाके में गंडक बराज पर मंगलवार से बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य शुरू हो जाएगी, इसकी अनुमति नेपाल सरकार ने दे दी है, नेपाल के सहमति देने के बाद उसके एरिया में पडने वाले बांध का मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा, नेपाल के अनुमति नहीं देने के कारण ,पानी के दबाव के बाद बांध टूटने का खतरा बढ़ गया था ,लॉक डाउन की वजह से नेपाल ने उसके हिस्से में पडने वाले गंडक बराज के दाएं तरफ बांध में बने एफ्लक्स बांध पर गस्ती और मरम्मत की अनुमति नहीं दी थी, इस कारण इस बांध की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया था ।

पश्चिम चंपारण के डीएम ,कुंदन कुमार और नेपाल के डीएम से पिछले कई दिनों से बात कर रहे थे, जिसके बाद आखिरकार नेपाल सरकार ने मरम्मत की सहमति दी है, यह जिला पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण, कुंदन कुमार की बहुत बड़ी सफलता मानी जाएगी, जिला पदाधिकारी के लगातार कोशिश के कारण ही ऐसी सफलता मिली है, जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम होगी।

Share this news

Leave a Comment