न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

एसडीओ ने पेभर ब्लॉक से बने सड़क का किया निरीक्षण

विजय कुमार साहा

पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत गौनाहा प्रखंड के धनौजी पंचायत के पहकाॅल गांव में एसडीओ चंदन कुमार चौहान ने पेभर ब्लॉक से बनाये गये सडक का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगो से उसके बिषय मे पूछताछ की । स्थानीय लोगो द्वारा पेभर ब्लॉक से बनाये गये सडक की प्रशंसा किया गया एसडीओ स्थानीय लोगो से जानना चाहे कि पंचायत के आस पास के गांवो मे बनाये गयी पीसीसी और पेभर ब्लॉक मे बेहतर कौन है ।

लोगो पेभर ब्लॉक की सरहाना किया ।वही एसडीओ चौहान ने लोगो बताया कि पेभर ब्लॉक माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी पंचायतो मे बनवाना है । इसे फायदा है कि सोलिंग और पीसीसी का झमेला छोड एकबार मे ही हो जाता है इसका खुबी यह है कि भविष्य मे कभी यह धस जाय या क्षतिग्रस्त हो जाय तो इसे पुनः रिप्लेस किया जा सकता है ।


इसका निर्माण पहकाॅल गांव मे मुख्य मार्ग से दलित बस्ती तक किया गया है । यहा के बाद एसडीओ बैरिया माधोपुर गांव पहुंचे जहां पेभर ब्लॉक निर्माण केंद्र बना है उसका अलोकन किया ।

Share this news

Leave a Comment