न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर को किया गया सेनेटाइज।

किशनगंज /बहादुरगंज /देवाशीष चटर्जी


कोविड 19को मद्देनजर रखते हुए मंगलवार के दिन बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर को किया गया सेनेटाइज।बताते चलें कि कोविड 19जैसी भयानक महामारी को लेकर जहां प्रशाशन आमजनो की सुरक्षा को लेकर कई ठोस पहल कर आमजनो को इस महामारी की चपेट में आने से बचाने के लिए जीतोड़ कोशिश कर रही है वहीं इसी कड़ी में मंगलवार के दिन बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार के समीप बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सेनेटाइज करने का कार्य भी किया गया।ताकि अस्पताल परिसर में रह रहे अन्य मरीजों को इस भयानक संक्रमण की चपेट में आने से बचाया जा सके।


वहीं मौके पर तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रिजवाना तबस्सुम ने बताया कि जहां एक ओर बिहार सरकार के दिये गए दिशा निर्देश पर बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक एवम स्वास्थ्य कर्मी दिनरात एक कर कोरोना जैसी भयानक महामारी को फैलने से रोकने के लिए जीतोड़ प्रयाश कर रही है वही दूसरी ओर बहादुरगंज प्रशाशन भी लगातार आमजनो को जागरूक कर एवम नगर एवम प्रखंड क्षेत्र में लगातार सेनेटाइजर का छिड़काव कर आमलोगों को इस महामारी से बचाने के लिए प्रयाशरत है।

Share this news

Leave a Comment