न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

असम में भूस्खलन से 20 की मौत कई घायल ।

देश /डेस्क 

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक असम के कई इलाकों में भूस्खलनों से 20 लोगों की मौत हो गई है । एवं  कई लोग घायल हो गए हैं ।जानकारी के मुताबिक  ज्यादातर मृतक दक्षिणी असम के तीन अलग-अलग जिलों से हैं। भूस्‍खलन की घटनाएं दक्षिणी असम के बराक घाटी क्षेत्र में हुई हैं। मालूम हो  क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही हैं।

फ़ाइल फोटो

मिली जानकारी के अनुसार, कछार जिले में 7, हैलाकांडी जिले में 7 और करीमगंज जिले में 6 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भूस्‍खलन में कई लोग घायल भी बताए जा रहा हैं। प्रशासन ने बचाव दलों को घटनास्थल वाली जगहों पर भेज दिया गया है। इन इलाकों में बारिश के कारण हर साल भूस्खलन की घटनाएं होती रही हैं।

Share this news

Leave a Comment