न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

CTET पास अभ्यर्थियों ने किया अनशन

किशनगंज /संवादाता

मंगलवार को किशनगंज में दिसम्बर 2019 में CTET उतीर्ण दर्जनों अभ्यर्थियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक दिवसीय अनशन किया। ज्ञात हो कि अभी बिहार में शिक्षक बहाली अटकी पड़ी है जिसमे NCTE से NIOS को मान्यता मिलने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से पुनः शिक्षक बहाली की प्रक्रिया शुरू करने की बात की गई है।

अनशनकारियों ने बताया की सरकार सिर्फ 2019 के जुलाई माह में CTET पास अभ्यर्थियों को ही मौका देने जा रही है।इस बीच दिसम्बर माह में CTET पास अभ्यर्थियों ने कहा कि हम सब प्राथमिक शिक्षा निदेशक रंजीत कुमार के पत्र के अनुसार आवेदन की अंतिम तारीख तक सभी तरह के अहर्ता रखते हैं।

लेकिन सरकार की मंशा कुछ और ही है। हम अपनी मांग को सरकार तक पहुचाने के लिए आज एक दिवसीय अनशन पर बैठे हैं।सरकार से यही मांग है कि हम सब दिसंबर माह में पास CTET अभ्यर्थियों को भी बहाली में मौका दे ताकि हम सभी को रोजगार मिल जाये। इसमे निर्मल मण्डल,शम्स क़मर, निगम कुमार, तारकेश्वर साह, रमन पंडित, मनोज सिंह,मो मूसा, रामनाथ सिंह,एनामुल ,परमेश्वर मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment