न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अमफन के बाद अब निसर्ग ?

बुधवार को गुजरात और महाराष्ट्र में निसर्ग देगी दस्तक ।

देश /डेस्क

बंगाल और उड़ीसा में आए अंफन तूफान से अभी देश वाशी उबर भी नहीं पाए है तभी महाराष्ट्र और गुजरात में एक और तूफान निसर्ग दस्तक देने वाली है ।मालूम हो कि मौसम विभाग ने 110 किलोमीटर की रफ्तार से तूफान के टकराने कि आशंका व्यक्त की है ।

जिसके बाद महाराष्ट्र और गुजरात में अलर्ट जारी किया गया है और अधिक नुकसान ना पहुंचे उसके लिए अभी से सावधानी बरती जा रही है ।मालूम हो कि महाराष्ट्र और गुजरात पहले ही महामारी से लड़ रहा है और अब इस चक्रवाती तूफान की आहट से लोग भयभीत देखे जा रहे है ।

मौसम विभाग ने कहा है कि 3 जून को निसर्ग चक्रवाती तूफान उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात तट को पार करने की संभावना है।आईएमडी ने ट्वीट कर कहा है कि दक्षिण पूर्वी और आसपास के पूर्वी मध्य अरब सागर तथा लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटे में निसर्ग चक्रवाती तूफान के पूर्वी मध्य और आसपास के दक्षिण पूर्वी अरब सागर के ऊपर दबाव के रूप में मजबूत होने की संभावना है।

Share this news

Leave a Comment