न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ट्रक और पिकअप में टक्कर ।चालक घायल

किशनगंज /बहादुरगंज /देवाशीष चटर्जी


मंगलवार की सुबह बहादुरगंज ठाकुरगंज मुख्य मार्ग एनएच327ई पर नसीमगंज चौक के समीप ट्रक और पिकउप वैन में हुई टक्कर।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह सिमपवर्ती क्षेत्र बंगाल के रास्ते ठाकुरगंज की ओर से एक बांस लदी ट्रक तेज गति बहादुरगंज के रास्ते अररिया की ओर जा रही थी तभी बहादुरगंज की ओर से आम से लदी पिकउप वैन भी तेज गति से ठाकुरगंज की ओर जा रही थी।

तभी नसीमगंज चौक के समीप दोनो वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई।हालांकि इस टक्कर में किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई चोट नही आई है।चालक को सिर्फ हल्की चोट लगी है ।
वहीं घटना कि जानकारी मिलते ही बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी से अवगत हुए एवम दुर्घटनाग्रस्त दोनो वाहनों को जब्त कर बहादुरगंज थाना परिसर में लाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

Share this news

Leave a Comment