न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भाजपा नेता ने गरीबों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण

किशनगंज /बहादुरगंज/देवाशीष चटर्जी


जहां एक ओर कोरोना जैसी भयानक महामारी को मद्देनजर रखते हुए लॉकडाउन को सख्ती से राज्य सरकार के निर्देश पर लागू किया गया है।वहीं बहादुरगंज प्रखंड में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रमंडल पदाधिकारी सह अल्पसंख्यक मोर्चा शकील अख्तर राही ने रविवार के दिन प्रखंड क्षेत्र के देशियाटोली पंचायत के दोमहनी कटहलबाड़ी हाट में गरीब तबके के लोगों के बीच कपड़ा एवम सुखा राशन वितरण करने का कार्य किया।


जानकारी देते हुए भाजपा के क्षेत्रीय प्रमंडल कार्यक्रम पदाधिकारी शकील अख्तर राही ने कहा कि लॉकडाउन को लागू कर सरकार जहां एक ओर कोरोना जैसी भयानक महामारी से आमजनो को निजात दिलाने में लगातार प्रयासरत है वही दूसरी ओर गरीब तबके के लोगों को भोजन की परेशानी को मद्देनजर रखते हुए रविवार के दिन दोमहनी कटहलबाड़ी हाट में 100परिवार के लोगों के बीच सूखा राशन एवम कपड़ा वितरण करने का कार्य किया ।एवम आमजनो को अपील करते हुए कहा कि सभी लोग इस भयानक महामारी की चपेट में आने से बचे एवं सोशल डिस्टेंस का पूर्णतः पालन करें।

Share this news

Leave a Comment