न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

गृहे गृहे गायत्री यज्ञ का हुआ आयोजन ।

किशनगंज /संवादाता

रविवार को जिले के सैकड़ों गायत्री परिवार सदस्यों ने अपने अपने घरों में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया और देश से कोरोना महामारी से मुक्ति हेतु हवनप्रार्थना की गई । मालूम हो कि अखिल भारतीय स्तर पर ही नहीं बल्कि विश्व के 100 से अधिक देशों में यह आयोजन किया गया ।

मालूम हो कि वायुसंक्रमण के कारणकोरोना महामारी पूरे विश्व में फैल रही है और हवन सामग्री में औषधीय सामग्री का उपयोग किया जाता है जिससे वायु प्रदूषण में भारी कमी आएगी और आहुतियों से संक्रमण दूर होगा ।

 वरिष्ट प्रज्ञा पुत्र श्री श्यामानंद झा ने बताया कि “सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाये” के उद्देश्य से यह महायज्ञ आयोजित की गई है साथ ही संध्या समय दीप यज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा ।शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखकर यज्ञ सम्पन्न किया गया और  यह यज्ञ पर्यावरण शुद्धि घर को संक्रमण मुक्त बनाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये किया जा रहा है।वहीं जिला सयोजक राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले में लगभग 1200 घरों में यज्ञ का आयोजन हुआ साथ ही इस मौके पर वृक्षरोपण भी किया गया ।

जिले में सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ,अनीता साहा , भवानंद सिंह ,राजेश कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया है ।

Share this news

Leave a Comment